खोदावंदपुर: मेघौल पंचायत के वार्ड आठ में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेघौल गांव में मानसिक तनाव से ग्रस्त एक युवक ने सोमवार की बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मेघौल पंचायत के वार्ड आठ निवासी अशोक सिंह का 42 वर्षीय पुत्र दिल मोहन कुमार है। मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी अपने छोटे-छोटे दोनों पुत्रों को साथ लेकर एक सप्ताह पूर्व घर से कहीं चली गयी।