कोईलवर: चांदी थाना पुलिस ने कुम्हारी नदी के समीप एक झोपड़ी नुमा घर से युवक को हथियार के साथ दबोचा
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चांदी थाना पुलिस ने सलेमपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार उम्र 23 वर्ष को एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कुम्हारी नदी के पास एक झोपड़ी नुमा घर में छिपा है।