तालबेहट: भैसनबारा खुर्द के समीप दो बाइकें टकराईं, एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
थाना पूराकलॉं क्षेत्र के ग्राम भैसनबारा के समीप रविवार की दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकें आमने-सामने टकरा गई,जिसमें एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।