तालबेहट: ग्राम टेटा के समीप सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को टैक्सी ने मारी टक्कर, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल रेफर
हाइवे 44 ग्राम टेटा के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब 4 बजे सड़क किनारे बैठे व्यक्ति मे टैक्सी ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।