तालबेहट: बरौदा डांग में मामा के यहां आई भान्जी नहाते समय पोखर में डूबी, अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने युवती को किया मृत घोषित
तालबेहट तहसील क्षेत्र के ग्राम बरौदा डांग में मामा के यहां भान्जी रविवार की दोपहर कबीर एक बजे नहाते समय पोखर में डूब गई। परिजनों के द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा परिक्षण के उपरांत युवती को म्रत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पहुंची कोतवाली पुलिस उक्त मामले की जांच पड़ताल में जुटी।