तालबेहट: पारा में संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आए दिव्यांग व्यक्ति को अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजरौठा के मजरा पारा में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दिव्यांग व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। परिजनों के द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई।