ईसागढ़: परेवा गांव में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर कच्ची शराब जब्त
ईसागढ़। अवैध शराब के खिलाफ ईसागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्राम परेवा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 140 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 21 हजार रुपए बताई गई है। वहीं करीब 500 लीटर लहान और शराब बनाने की सामग्री मौके पर नष्ट की गई।