छतरपुर: आदेश के बाद भी बमारी के व्यक्ति की ज़मीन का सीमांकन नहीं, आरआई पर रिश्वत लेने का आरोप
राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बमारी के रहने वाले अनिरुद्ध सिंह बुंदेला ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया और उन्होंने बताया कि 1 साल से अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए वह भटक रहे हैं आदेश के बाद भी सीमांकन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरआई ठाकुरदास अहिरवार पर पैसे लेने के भी आरोप लगाए हैं और आज 29 मई दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी है।