सेन्हा: कल्हेपाट डिपाटोली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट डिपाटोली स्थित बाम्बी टोंगरी के समीप एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे प्रकाश में आया।मृतक की पहचान चरवा उरांव के 36 वर्षीय पुत्र राजकुमार उरांव के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सभी लोग सामान्य स्थिति में थे।