बहादुरपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को करीला आएंगे, मां जानकी के दर्शन कर लेंगे प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,रंग पंचमी पर मां जानकी मंदिर करीला धाम में लगने वाले तीन दिवसीय मेले में आज 19 मार्च बुधवार को सुबह करीला धाम आएंगे। प्रातः 9:40 बजे करीला धाम स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे,जहां से वह मां जानकी के दर्शन करने मंदिर जाएंगे,जहां पूजन अर्चन कर मां जानकी से प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।