ओरमांझी: ओरमांझी और मेसरा में जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, 12 वाहनों से जुर्माना वसूला
ओरमांझी और मेसरा में शनिवार शाम करीब चार बजे जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 12 वाहनों से फाइन वसूला गया। 12 वाहनों से एक लाख 55 हजार 500 रुपया फाइन वसूला गया। बता दें कि इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के द्वारा लगभग 113 वाहनों के कागजातों की जांच की।