ओरमांझी: अल्बर्ट एक्का चौक पर JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकला कैंडल मार्च
अल्बर्ट एक्का चौक के पास JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में बुधवार शाम करीब छह बजे पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान काफी संख्या में JLKM के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने इस घटना को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।