ओरमांझी: नेवरी में वक्फ एक्ट के विरोध में मुस्लिम समाज ने मानव श्रृंखला बनाई
नेवरी में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वक्फ एक्ट के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों के हाथों में तख्तियां थी जिसपर काला कानून वापस लो और मुस्लिमों के साथ भेदभाव बंद करो सहित कई स्लोगन लिखे हैं।