ओरमांझी: बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र में विकास विद्यालय के पास सड़क दुर्घटना, तीन जैन साध्वी घायल
बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र स्थित विकास विद्यालय के पास जैन धर्मावलंबी तीन साध्वी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे जैन धर्मावलंबी तीन साध्वी पारसनाथ पहाड़ी की ओर जा रही थी उसी दौरान बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र स्थित विकास विद्यालय के पास पीछे से आ रही एक कार ने धक्का मार दिया। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।