ओरमांझी: डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सार्वजनिक उपकरण से जुड़े मामलों की समीक्षा की
पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे वीसी के जरिए सार्वजनिक उपकरण से संबंधित दर्ज कांडों की समीक्षा की। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी जिलों में सार्वजनिक उपकरण से संबंधित दर्ज कांडों के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा किया।