पाली: पाली तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए 22 शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | Apr 18, 2026 पाली तहसील सभागार में एसडीएम निशांत तिवारी की अध्यक्षता एवं तहसीलदार पाली रविंद्र कुमार की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल मिलाकर 22 शिकायती पत्र आए।जिनमें से एक शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।तो वही शेष बचे हुए शिकायती पत्रों को उन्होंने संबंधितो को सौंप कर उचित निस्तारण के निर्देश दिए।