पेशरार: कोयल नदी में पत्थरों के बीच मिला महिला का शव
सदर थाना क्षेत्र के बाघा और हिरही स्कूल जोबला टोली के बीच कोयल नदी में चान्हो थाना क्षेत्र के बदरी ताला निवासी सुको उरांव का शव मिला। महिला गुरुवार से लापता थी। दामाद के प्रयास से ड्रोन कैमरे की मदद से नदी में तलाश की गई, जिसमें पत्थरों के बीच शव दिखाई दिया।