पेशरार रोड स्थित लव पानी गेट के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रहे किसान की सवारी पिकअप की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में अब नया बयान सामने आया है।हादसे के बाद चालक ने घायल किसान को उसी पिकअप वाहन से तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।