अजीतमल: बेसमेंट में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, मां छोटी बेटी के साथ पड़ोस में गई थी मोबाइल चार्ज कराने
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर स्थित शांति नगर मोहल्ले में शुक्रवार शाम 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के बेसमेंट में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। मां छोटी बेटी के साथ पड़ोस में मोबाइल चार्ज कराने गई थी। वापस लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। अंदर का दृश्य देखकर मां की चीख निकल गई और परिवार में कोहराम मच गया। शांति नगर