नानपारा: नवाबगंज में चोरी का खुलासा न होने पर पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस अधीक्षक और जनसुनवाई केंद्र पर किया आवेदन
नवाबगंज में एक दुकानदार ने चोरी का खुलासा न होने पर पुलिस अधीक्षक और जनसुनवाई केंद्र में शिकायत दी है। दुकानदार की दुकान से एक सप्ताह पहले डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई थी। नवाबगंज कस्बे के बक्शी गांव रोड पर स्थित संतोष वर्मा की किराने की दुकान में 2 अगस्त को चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए थे।