लाडपुरा: कोटा लोकसभा सीट से बीजेपी के ओम बिरला ने कांग्रेस के प्रह्लाद गूंजल को 41139 वोटों से हराया
Ladpura, Kota | Jun 4, 2024 कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार ओम बिरला ने जीत हासिल की है। बिरला ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल को 41139 वोटो से हराया है। कोटा लोकसभा सीट पर सुबह से मुकाबला काफी नजदीकी चल रहा था। लेकिन लगभग आधी मतगणना के बाद ओम बिरला ने बढ़त बना ली थी। उसके बाद उनकी बढ़त लगातार 30 से 40000 के बीच कायम रही।