लाडपुरा: कैथूनीपोल पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jun 4, 2024 कैथूनीपोल पुलिस ने आज एक व्यक्ति को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चाकू सहित गिरफ्तार किया है।कैथूनीपोल सीआई अनिल कुमार टेलर ने बताया कि मतगणना को लेकर इलाके में गश्त की जा रही थी कि एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर रोक कर तलाशी ली तो उसके पास तेज धारदार हथियार चाकू मिला।पुलिस ने आरोपी धनराज उर्फ टिंकल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही की।