लाडपुरा: बोरखेड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मोर्चरी पर दोनों पक्ष आपस में भिड़े
Ladpura, Kota | Jun 4, 2024 शहर के बोरखेड़ा इलाके के नया नोहर में एक विवाहित महिला कोमल पत्नी देवकिशन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है दोनों पक्ष मोर्चरी पर आपस में भीड़ गए बाद में पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।