लाडपुरा: जेडीबी कॉलेज में मतगणना के दौरान हुआ हंगामा भाजपा उम्मीदवार के समर्थक अनाधिकृत रूप से हर कमरे में कर रहे प्रवेश
Ladpura, Kota | Jun 4, 2024 कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र में जेडीबी कॉलेज में मतगणना के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया जब भाजपा उम्मीदवार के समर्थक अनाधिकृत रूप से कमरों में घुस गए। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।इस पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गूँजल पँहुचे ओर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की। बैलेट पेपर की गिनती के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कमरों में प्रवेश किया ।