लाडपुरा: भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने यूआईटी के विशेष अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अतिक्रमण पर कार्रवाई की उठाई मांग
Ladpura, Kota | Jun 3, 2024 कोटा शहर के मुख्य मार्गों पर पनप रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने यूआईटी के विशेषाधिकार से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि शहर के मुख्य मार्गों पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। लेकिन कार्रवाई पूरी तरह से नहीं की जा रही है।