भवानीपुर: अजित प्रताप सिंह चौहान बने धमदाहा के नए एसडीपीओ, कई चुनौतियां होंगी सामने
भवानीपुर :- अजित प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा अनुमंडल का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। धमदाहा के एसडीपीओ संदीप गोल्डी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक बनाए जाने के बाद अजित प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा एसडीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार संभालने के साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी उनके सामने होगी।