रुदौली: मवई गांव में मजार पर जलाई गई अगरबत्ती की चपेट में आने से नीम के पेड़ में लगी आग, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुझाई
खबर मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव की है, जहां सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि में एक मजार के पास लगे नीम के पेड़ में धुआं निकालते देख ग्रामीणों ने पुलिस सहित फायर ब्रिगेड टीम को इसकी सूचना दे दी, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम के दस्ते ने पेड़ में लगी आग को मसक्कत के बाद काबू पा लिया, धुंआ भी बंद हो गया ।