रुदौली: सुजागंज में जिला पंचायत निधि से बन रही CC रोड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के सुजानगंज की है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम 4 बजे के आसपास वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में जिला पंचायत निधि से बनाई जा रही थी CC रोड में बालू मौरंग के नाम पर सड़क के निर्माण में प्रयोग किए जाने का आरोप लगा है, वही वायरल वीडियो में खुलेआम मोरंग के नाम पर गंदे मटमैले बालू का मिश्रण मिलाते हुए एक लड़का दिख रहा है ।