घोड़ाडोंगरी: हर्राढाना गांव में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
हर्राढाना गांव में शनिवार दोपहर 3बजे बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बुजुर्ग को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हर्राढाना में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार रामभरोस इवने गंभीर रूप से घायल हो गया।