केराकत: केराकत क्षेत्र के मटियारी गांव में रास्ते से कब्जा हटाने को लेकर ग्रामीण एसडीएम से मिल सौंपा पत्रक
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बीस परिवारों के लिए आने व जाने के लिए रास्ता नहीं है। रास्ते के की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। इसके पहले भी हल्का लेखपाल कानूनगो के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच रास्ते की पैमाईस करते हुए कब्जाधारियों के निर्मित शेड को चिन्हित करते हुए हटाने के निर्देश दिए। लेकिन कब्जा नहीं हटा।