भानपुरा: रायपुरिया से मां दुधाखेड़ी धाम तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
श्री मेघवाल समाज के तत्वावधान में रायपुरिया से जगत जननी मां दुधाखेड़ी माताजी के पावन धाम तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ चुनरी लेकर मां के दरबार के लिए रवाना हुए।यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान अन्य समाजजनों ने भी सहभागिता की।