जगदीशपुर: हटिया रोड स्थित ज्वेलरी दुकान से आभूषण चोरी का खुलासा, 36 घंटे में दो गिरफ्तार
भागलपुर तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से चोरी के चांदी के आभूषण के साथ एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।