कुमारखंड: सीएचसी कुमारखंड में एएनएम के लिए भव्या पोर्टल का एक दिवसीय प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में बुधवार को दिन ग्यारह बजे से भव्या पोर्टल का एक दिवसीय प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में भव्या का जिला कॉर्डिनेटर लल्लू कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय, बीएनएमई अमित कुमार मौजूद थे।