कोटकासिम: बघेरी कला में ग्रामीण सेवा शिविर में 31 आवासीय पट्टों का वितरण, लाभार्थियों के चेहरे खिले
Kotkasim, Alwar | Jul 10, 2026 ग्राम पंचायत बघेरी कला में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए 31 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। वर्षों से अपने आवासीय मकान के स्वामित्व दस्तावेज से वंचित परिवारों को पट्टे मिलने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया है।