ससुराल जाने निकला युवक, अगले दिन घर में मिला शव... हत्या या आत्महत्या?
प्रतापगढ़ जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सुहागपुरा थाना क्षेत्र के भंवर सेमला गांव में मोहन मीणा का शव उसके ही घर में मिला। शव के गले में फंदा था और मुंह से खून निकल रहा था।
परिजनों का आरोप है कि मोहन की हत्या उसके ससुराल पक्ष ने की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पत्नी तीन महीने पहले बच्चों को लेकर पीहर चली गई थी।
मोहन बुधवार को ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव घर में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल ये है कि यह आत्महत्या है या फिर सुनियोजित हत्या? जवाब तलाश रही है पुलिस।
#Pratapgarh #CrimeStory #BreakingNews #RajasthanNews #MurderMystery CrimeAlert