घाघरा: घाघरा बीडीओ ने पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक की
Ghaghra, Gumla | Mar 5, 2025 घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने की। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल, सड़क,आंगनबाड़ी रिपेयर वह अन्य कार्य से संबंधित योजना चयन करने की बात बीडीओ दिनेश कुमार द्वारा कही गई। ताकि मूलभूत योजना ली जा सके और ग्रामीणों को लाभ मिल सके।