कुडू: झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत ने बहुउद्देशीय भवन में पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की पुण्यतिथि मनाई
Kuru, Lohardaga | Jul 20, 2025 कुडू बहुउद्देशीय भवन में झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत, लोहरदगा जिला इकाई ने अपने संस्थापक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय राम अवधेश सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि रविवार शाम 3:30 बजे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा भाव से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण दयाल सिंह ने की।