कुडू: कुडू CHC के आउटसोर्सिंग कर्मियों को एक साल से मानदेय नहीं मिला, गंगोत्री देवी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Kuru, Lohardaga | Jul 16, 2025 कुडू प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC स्थित ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को पिछले एक वर्ष से अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कुडू पूर्वी जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी ने बुधवार शाम करीब 4 बजे लोहरदगा डीसी डॉ. कुमार ताराचंद से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।