कुडू: कुडू प्रखंड सभागार में फसल बीमा व मिलेट मिशन 2025 पर कार्यशाला, बीडीओ ने जागरूकता व लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए
Kuru, Lohardaga | Jul 19, 2025 कुडू प्रखंड सभागार में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 एवं मिलेट मिशन योजना 2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मधु श्री मिश्रा ने की।