कुडू: सांसद सुखदेव भगत ने निशिकांत दुबे से कहा, 'गड़े मुर्दे उखाड़ने की बजाय देश को आगे बढ़ाना सीखें'
Kuru, Lohardaga | Jul 15, 2025 लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने मंगलवार शाम चार बजे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर करारा तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राजनीति छोड़कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI में शामिल हो जाना चाहिए, क्योंकि वे गड़े मुर्दे उखाड़ने में माहिर हैं और ऐसे कामों में उनकी उपयोगिता अधिक है।