कुडू: 21 जुलाई को लोहरदगा के छत्तर बागीचा महादेव मंदिर में गूंजेगा शिव नाम, श्रीराम समिति करेगी जलाभिषेक व भंडारा
Kuru, Lohardaga | Jul 18, 2025 लोहरदगा जय श्रीराम समिति कुडू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 जुलाई 2025 सोमवार को सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर लोहरदगा जिले के छत्तर बगीचा स्थित महादेव मंदिर में विशेष जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लोहरदगा एवं गुमला जिले के सैकड़ों सनातन धर्म प्रेमी शामिल होंगे।