कुडू: डाइट चिरी में पलाश कार्यक्रम के तहत बहुभाषी शिक्षा प्रशिक्षण शुरू, शिक्षक सीखेंगे मातृभाषा आधारित शिक्षण के नए आयाम
Kuru, Lohardaga | Jul 17, 2025 कुडू प्रखंड स्थित डाइट चिरी परिसर में गुरुवार शाम 5:30 बजे से पलाश-बहुभाषी शिक्षा MLE पलाश कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण दो बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के चिन्हित 50 विद्यालयों के चयनित शिक्षक भाग ले रहे है।