दर्दनाक हादसा: सोन नहर कैनाल में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौ*त
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम सोन नहर कैनाल में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे शिवम कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ नहर के पास खेल रहा था, इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Nabinagar #NarariKalaKhurd #Aurangabad #SonCanal #Drowning #ChildDeath #BreakingNews #BiharNews #AurangabadNews #NabinagarNews #BharatCrimeLiveNews #CrimeNews #HainTaiyarHum
Rafiganj, Aurangabad | Aug 29, 2026