जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर पलटवार, बोले- ‘इस्तीफा उन्हें देना चाहिए’
गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस्तीफे वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को ही इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वे संतोष कुमार सुमन के बयान का आशय नहीं समझ रहे हैं।
मांझी ने कहा कि संतोष कुमार सुमन ने कोई नई बात नहीं कही है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का यह सिद्धांत पहले से रहा है कि बड़े हित और अधिक से अधिक लोगों के हित में आरक्षण के लाभ का उचित बंटवारा जरूरी है।