घोड़ाडोंगरी: सलैया की सिद्धि विनायक कॉलोनी में एक घर से ₹15 लाख के जेवर हुए चोरी, सारनी पुलिस कर रही जांच
सलैया के सिद्धि विनायक कॉलोनी में एक घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक जब शुक्रवार दोपहर 2 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा देखा। मकान मालिक द्वारा मामले की सूचना सारनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मकान मालिक सुभाष बुवाड़े ने बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे नागपुर गए थे शुक्रवार वापस आये।