घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में उधार के पैसे मांगने पर युवक ने व्यक्ति से की मारपीट, पुलिस ने घायल का कराया मेडिकल
पाथाखेड़ा में उधारी के पैसे वापस मांगने पर एक व्यक्ति से युवक ने मारपीट की। पाथाखेड़ा पुलिस ने घायल व्यक्ति का शुक्रवार शाम 6 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के पाथाखेड़ा में शुक्रवार शाम को उधारी के पैसे वापस मांगने पर शरीफ खान के साथ युवक ने मारपीट की। घायल व्यक्ति ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की।