घोड़ाडोंगरी: सारनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
सारनी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। पायलट मनोज पवार ने बताया कि सारनी में अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में लोनिया गांव निवासी अगन सिंह उइके घायल हो गया।