घोड़ाडोंगरी: पिपरी गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल
पिपरी गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पिपरी गांव में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार पिपरी निवासी सुधीर उइके गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।