घोड़ाडोंगरी: सूखाढाना गांव में अज्ञात कारण से व्यक्ति की मौत, घोड़ाडोंगरी पुलिस कर रही जांच
सूखाढाना गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे अज्ञात कारण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर घोड़ाडोंगरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।