लखीमपुर: 24 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ मोहल्ले में करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर रविवार रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे गुरु नानक इंटर चौराहे पर पहुंच गए और सड़क घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि सुबह से बिजली विभाग के के का मोबाइल बंद था जबकि सदर विधायक से भी संपर्क नहीं हो सका।